हाईवे पर खड़े डम्पर से टकराया पार्सल कंटेनर, चालक समेत तीन घायल
औरैया, जून 17 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार देर रात एक पार्सल कंटेनर ट्रक आगे चल रहे डम्पर से टकरा गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11:50 बजे पार्सल कंटेनर ट्रक संख्या यूपी-78 जीएन-9915 कानपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन जनेतपुर गांव के सामने पहुंचा, तभी चालक को नींद की झपकी आने से कंटेनर आगे चल रहे एक अज्ञात डम्पर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक 58 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र चंद्रशेखर निवासी कोरू जलालपुर, थाना मंगलपुर, जनप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.