बदायूं, फरवरी 27 -- बदायूं, संवाददाता। 27 फरवरी को होली रंग एकादशी के अवसर पर मंदिर मार्ग पर भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था सुबह चार बजे से भीड़ समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है। होली रंग एकादशी पर उझानी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने 27 फरवरी को सुबह चार बजे से विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। कासगंज, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर और दिल्ली से आने वाले तथा फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर और बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन बितरोई मोड़ से मुजरिया, बिल्सी और आरटीओ ऑफिस बिल्सी मोड़ होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। निर्धारित मार्गों का पालन अनिवार्य रहेगा। इसी तरह फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.