हाईवे पर खराब खड़ी प्राइवेट बस में लगी आग, धू धू जलकर हुई राख
बुलंदशहर, मई 31 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव इस्माइला के पास रविवार की दोपहर हाईवे किनारे खराब पड़ी प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई।जिसके बाद बस धू धू जल उठी।घंटों बाद पुलिस ओर अग्निशमन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि घटना के वक्त बस के अंदर कोई यात्री मौजूद नहीं था।आग लगने के दौरान हाईवे पर जाम लगा रहा।शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगना बताया जा रहा है। खानपुर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस रविवार दोपहर करीब 12 बजे औरंगाबाद से यात्रियों को भरकर बुलंदशहर के लिए जा रही थी।जिसको खानपुर निवासी छोटे खां चला रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलंदशहर-औरंगाबाद -गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित गांव इस्माइला के पास चलती हुई बस अचानक से खराब हो गई।चालक छोटे खां और परिचालक आबिद ने बस को ठीक करने का प्रयास लिया,लेकिन बस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.