हाईवे पर खतरनाक मर्जर प्वाइंट, एक्सिलरेशन लेन कई जगहों पर नहीं
भागलपुर, जुलाई 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर जिले में एनएच 31, एनएच 80, बाईपास और विक्रमशिला सेतु से नवगछिया जीरोमाइल तक जाने वाली घोषणा नेशनल हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन सड़कों पर दुर्घटनाएं उन जगहों पर हुई हैं जहां लोकल सड़कें आकर हाईवे पर मिलती हैं। ये मर्जर प्वाइंट हैं लेकिन इन जगहों पर एक्सिलरेशन लेन नहीं है। नतीजा यह है कि यहां गाड़ियों के टकराने का खतरा अधिक होता है। हाल के दिनों में बाईपास पर बंशीटीकर मोड़, बिहपुर के दयालपुर चौक और मड़वा महंत स्थान चौक पर बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं और कई लोगों की जान चली गई। शहर में विक्रमशिला सेतु से दोगच्छी मोड़ तक लगभग 10 किमी बाईपास (एनएच 80 का हिस्सा) पर जहां फ्लाई ओवरब्रिज है वहां तो एक्सिलरेशन लेन बना है लेकिन जहां स्थानीय सड़कें आकर बाईपास में मिलती हैं वहां यह लेन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.