हाईवे पर खड़े वाहनों से स्टेपनी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
हापुड़, जून 5 -- हाफिजपुर थाना पुलिस ने हाइवे और टोल प्लाजा के आसपास खड़े ट्रकों से स्टेपनी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई तीन स्टेपनी, एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू, चोरी में प्रयुक्त कैंटर वाहन तथा चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना हाफिजपुर पुलिस ने चितौली अंडरपास के निकट से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में जनपद मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रसीदनगर गली नंबर दो के शाहिद, श्यामनगर गली नंबर-छह के बिलाल तथा मुरादाबाद के गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.