गंगापार, अप्रैल 10 -- थाना क्षेत्र के इरादतगंज रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे पर खड़े एक डंपर में पीछे से देर रात एमपी की ओर से आ रही एक कार घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत करके कार में फंसे दोनों युवकों को निकाला तब तक एक की मौत हो चुकी थी और दूसरा बुरी तरह से घायल था। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया और दूसरे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर सिरमौर निवासी 33 वर्षीय निखिल कुमार अवधिया पुत्र दीप चंद्र अवधिया और शहडोल जिले के भाटिया रोड विरुहली निवासी 35 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र प्रवीण कुमार सिंह दोनों गुरुवार की रात्रि लगभग दो बजे प्रयागराज की ओर जा रहे थे कि घूरपुर बाजार पार करने के बाद जैसे ही इरादतगंज रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे की अचानक कार बेकाबू हो गई और हाईवे पर किनारे खड़े एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.