हाईवे पर खड़े ट्रक से कैंटर की भिंड़त में चालक की मौत
शामली, अगस्त 22 -- थाना भवन में गन्ना मिल के पास शुक्रवार रात हुए दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से कैंटर की टक्कर से चालक की मौत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर ट्रक के अंदर घुस गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कैराना के गांव जहानपुरा थाना कैराना निवासी करीब 30 वर्षीय नदीम पुत्र साजिद कैंटर लेकर सहारनपुर से शामली की ओर जा रहा था। शुक्रवार देर रात जब वह थाना भवन स्थित गन्ना मिल के पास पहुंचा, तभी उसका कैंटर आगे खड़े 10 टायरा ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर चालक नदीम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को सीएचसी थाना भवन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.