हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा लोडर, दो की मौत
इटावा औरैया, मार्च 20 -- इटावा। जसवंतनगर में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में लोडर चालक संजू पुत्र राजकुमार निवासी ऊंचा अजीतमल और कल्लो पत्नी रामदास निवासी पल्लापुर थाना मंगलपुर कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ईशु, धोनी, रामदास, महादेव और भगवानदास घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.