हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा कंटेनर, चालक की मौत
बरेली, अक्टूबर 2 -- फोटो संख्या 01 मीरगंज। हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर का केबिन ट्रक में घुस कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर चालक को केबिन से निकाला। चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।क्षेत्र के गांव कुल्छा खुर्द के पास हाईवे पर खराब ट्रक खड़ा था। शुक्रवार की सुबह पीछे से आए कंटेनर ने ट्रक में टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि कंटेनर का चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा है।पुलिस ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर चालक 27 वर्षीय फैजल पुत्र भूरे निवासी उदयपुर थाना बिसौली बदायूं को बाहर निकाला। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना चालक के परिजनों को दी। मृतक अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.