इटावा औरैया, मई 18 -- इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जसवंतनगर मॉडल तहसील के सामने सोमवार दोपहर एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में चालक समेत एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लेखपाल ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जयपुर निवासी 55 वर्षीय कुरेशा बानो पत्नी अब्दुल लतीफ इन दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र के पथवरिया मोहल्ले स्थित अपने मायके आई हुई थीं। सोमवार को वह अपने बेटे सूफियान, छह वर्षीय भांजे हसन पुत्र साहब आलम, मोहम्मद अहमद पुत्र शकील और उसकी पत्नी के साथ जसवंतनगर स्थित बहन के घर जा रही थीं। परिवार ऑटो में बैठकर जसवंतनगर के लिए निकला था। जैसे ही ऑटो मॉडल तहसील के पास पहुंचा, चालक को अचानक झपकी आ गई और ऑटो खड़े ट्रक में ...