हाईवे पर खड़े छोटा हाथी में टक्कर, दो पशु व्यापारियों की मौत
सहारनपुर, मई 21 -- नागल। स्टेट हाईवे पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो पशु व्यापारियों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खजूरवाला ओवरब्रिज के पास पंचर होने के कारण खड़े एक छोटा हाथी में पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे बैठे दोनों व्यापारी वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के कव्वाल गांव निवासी करीब 42 वर्षीय मालू और 45 वर्षीय हसरत छोटा हाथी वाहन से दो दुधारू भैंस लेकर गागलहेड़ी स्थित एक डेरी पर जा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब उनका वाहन खजूरवाला ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी छोटा हाथी के पिछले पहिए में अचानक पंचर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.