हाईवे पर खड़े खराब ट्रक से कार टकराई, ढाई वर्षीय बच्ची की मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- शाहजहांपुर। बरेली से लखनऊ जा रहे एक परिवार की कार शुक्रवार सुबह नगरिया मोड़ के पास हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। हादसे में ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत अन्य परिजन घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भुइया कला निवासी कृपा शंकर (43) अपनी पत्नी पूनम वर्मा, पुत्री नेहा वर्मा (15), पुत्र दिव्यांश वर्मा और छोटी पुत्री रश्मिका (2.5 वर्ष) के साथ कार से बरेली से लखनऊ जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे नगरिया मोड़ के पास उनकी कार हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में पूनम वर्मा और रश्मिका को गंभीर चोटें आईं, जबकि कृपा शंकर, नेहा और दिव्यांश को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने रश्मिका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.