हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसी दूल्हा-दुल्हन की कार, पांच घायल
इटावा औरैया, मई 27 -- बकेवर, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को सुनवर्षा गांव के पास दूल्हा-दुल्हन को लेकर पंजाब जा रही कार हाईवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा कंटेनर में जा फंसा और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पंजाब के जालंधर निवासी अखिलेश कुमार अपने पुत्र भोला प्रसाद की शादी जालौन के डमरुपुर गांव में कराने के बाद नवविवाहिता संध्या कुमारी की विदाई कराकर परिवार सहित कार से वापस लौट रहे थे। कार में दूल्हा भोला प्रसाद, दुल्हन संध्या कुमारी, अखिलेश कुमार, उनकी पुत्री किरन कुमारी और दामाद रोशन कुमार सवार थे। शादी समारोह के बाद रिश्तेदारों के अन्य वाहन आगे निकल गए थे, जबकि यह कार पीछे चल रही थी। इसी दौरान सुनवर्षा गांव के पास हाईवे पर खड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.