हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से घुसी कार, चार घायल
अमरोहा, सितम्बर 30 -- डिडौली क्षेत्र में बुधवार देर रात हाईवे स्थित गांव ढकिया चमन के पास तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालते हुए उपचार के लिए जोया सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक कार दिल्ली की ओर से मुरादाबाद जा रही थी। गांव ढकिया चमन के पास हाईवे पर सेफ्टी डिवाइडर लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। यहां कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालते हुए जोया सीएचसी भिजवाया। बाद में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.