मेरठ, अगस्त 18 -- मवाना/बहसूमा। गाजियाबाद से रामराज जा रही कार सोमवार दोपहर दो बजे मेरठ-पौड़ी हाईवे पर झुनझुनी के पास खड़ी टोल मेंटेनेंस की गाड़ी से टकरा गई। हादसे में टोल मेंटेनेंस कर्मियों समेत कार सवार मां-बेटी घायल हो गईं। भैंसा टोल कर्मियों ने बताया कि टोल मेंटीनेंस के कर्मचारी झुनझुनी के पास हाईवे पर सफाई कार्य कर रहे थे। इस दौरान टोल मेंटेनेंस की गाड़ी हाईवे के बीच में खड़ी थी। गाजियाबाद की ओर से एक टाटा टियागो कार रामराज की ओर जा रही थी। कार में गाजियाबाद निवासी जगजीत कौर अपनी मां अनीता कौर के साथ सवार थीं। हाईवे पर खड़ी टोल की गाड़ी से कार की टक्कर हो गई। हादसे में जगजीत कौर व उनकी मां अनीता कौर घायल हो गईं। वहीं, टोल मेंटेनेंस टीम के सुपरवाइजर पंकज के अलावा पूजा और सुनीता भी घायल हो गए।टोल मेंटेनेंस कर्मियों ने घायलों को मवाना क...