बदायूं, मार्च 20 -- बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में गंगा स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ग्राम दिधौनी के पास उस समय हुआ, जब उनकी बाइक सड़क पर खड़ी एक घोड़ा बग्गी से जा टकराई। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश और महेश पाल पुत्र प्रेमपाल सुबह करीब छह बजे बाइक से कछला गंगा स्नान के लिए निकले थे। दोनों तेज रफ्तार में हाईवे से गुजर रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दिधौनी गांव के निकट पहुंची, सड़क पर खड़ी घोड़ा बग्गी से अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.