गंगापार, जुलाई 10 -- इलाके के सरसा गांव के समीप हंडिया कोखराज बाईपास पर गुरुवार देर रात ढाबा के पास खड़ी कार में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार मासूम की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाला डंपर चालक मौके से फरार हो गया। उन्नाव जनपद के पुरवा निरदहन टोला निवासी मोनू कुमार अपनी ईको कार में पत्नी आरती, तीन वर्षीय बेटा अनमोल व बेटी मंजू, अनामिका एवं छह माह की बेटी नित्या के साथ सवार होकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने वाराणसी जा रहे थे। देर रात करीब साढ़े बारह बजे सोरांव के सरसा गांव के सामने हाईवे पर स्थित ढाबा देखकर भोजन के लिए कार खड़ी की। इस दौरान पीछे आ रहे तेज र...