हाईवे पर कैंटर ने बाइक को रौंदा; चाचा और भतीजों की मौत, अमरोहा में दर्दनाक हादसा
संवाददाता, जुलाई 20 -- अमरोहा जिले में बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और उसके दो भतीजों की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराते हुए खेत में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल चालक और हेल्पर को मंडी धनौरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। मंडी धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी 35 वर्षीय सरफराज उर्फ छोटू (पुत्र मुस्ताक) बैंड पार्टी संचालित करता था। रविवार शाम वह भतीजे 23 वर्षीय कासिम (पुत्र मुमताज) और 25 वर्षीय शारिक (पुत्र सरताज) के साथ बाइक से घर लौट रहा था।सड़क हादसे में चाचा-भतीजों की मौत बछरायूं थाना क्षेत्र में गांव फत्तेहपुर छीतरा के पास सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.