मेरठ, अप्रैल 22 -- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार से आ रहा एक कैंटर डंपर में घुस गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कैलाशी अस्पताल के सामने दिल्ली की तरफ से तेज गति से कैंटर आ रहा था। उसके आगे डंपर चल रहा था। बताया जा रहा है कि डंपर के आगे अचानक एक कार आ गई। जिस पर चालक ने कार को बचाते हुए ब्रेक लगा दिए। उसी दौरान तेज गति से आ रहा कैंटर डंपर में पीछे जा घुस गया। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे बाद कंकरखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले जतिन ठाकुर और उनके साथी घटनास्थल पर पहुंचे और कैंटर के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.