बागपत, अप्रैल 12 -- बागपत। बागपत-सोनीपत हाईवे पर रविवार शाम कैंटर ने महिला को कुचल दिया। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे। सूचना देने के आधे घंटे बाद भी पुलिस के न पहुंचने से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। इसके बाद कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। खुब्बीपुर निवाड़ा निवासी इकरामू मजदूर है। वह ट्रकों में ईंट भराई का काम करता है। उसकी पत्नी बिलकिशा भी मजदूरी करती थी। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह बिलकिशा मजदूरी के लिए हरियाणा गई थी। वहां उसने एक किसान की फसल की निराई-गुड़ाई का कार्य किया। शाम के समय वह ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही थी। बागपत-सोनीपत हाईवे पर निवाड़ा गांव के हनुमान मंदिर के पास वह ई-रिक्शा से उतरकर हाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.