मुरादाबाद, फरवरी 12 -- दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास गुरुवार तड़के एक कैंटर बेकाबू होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन का चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। हरियाणा के पानीपत जिले के मडलुउड़ा थाना के गांव कावी निवासी सतवीर (50) दिल्ली से आयशर कैटर में मुर्गी के चूजे लादकर उत्तराखंड के हल्द्वानी जारहा था। गुरुवार करीब चार बजे वह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में जीरो प्वाइंट फ्लाईओवर के पास कैंटर बेकाबू होकर सामने चल रहे किसी बड़े वाहन से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.