मेरठ, मार्च 20 -- परतापुर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित चंदो देवी द्वार के सामने बुधवार दोपहर एक युवक का खतरनाक स्टंट लोगों के लिए दहशत का कारण बन गया। काले रंग की केटीएम बाइक पर सवार युवक ने दिल्ली मेरठ हाईवे पर तेज रफ्तार में करीब आधा किलोमीटर तक बाइक का अगला पहिया उठाकर स्टंट किया। हाईवे पर अचानक हुए इस करतब को देखकर राहगीर और वाहन चालक सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक बिना किसी डर के ट्रैफिक के बीच स्टंट करता रहा, जिससे कई बार हादसे की स्थिति बनी। हालांकि, संयोग से कोई दुर्घटना नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के स्टंट का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमर...