बागपत, अप्रैल 17 -- नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो कारों में सवार युवकों द्वारा स्टंट किए जाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच कर दो कारों पर दो-दो हजार का जुर्माना लगाया है। दरअसल, नगर में रात के समय दो कारों में सवार युवक हाईवे पर स्टंट करते दिखाई दिए, जिसमें कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर हवा बाजी कर रहे थे। उनके पीछे चल रही कार सवार लोगों ने उनकी विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। विडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। यह भी पढ़ें- मॉडिफाइड साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न लगाया तो लगेगा एक लाख का जुर्माना पुलिस ने मामले की जांच कर दो कारों पर दो-दो हजार का जुर्माना लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.