बस्ती, मार्च 13 -- विक्रमजोत। अयोध्या-बस्ती एनएच-27 पर गुरुवार की दोपहर में करीब एक बजे तेज रफ्तार कार छुट्टा पशु से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रहा कार सवार बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। छावनी थानाक्षेत्र के पटखापुर गांव में स्थिति एक होटल के सामने एनएच-27 पर दो छुट्टा पशु लड़ रहे थे। इस दौरान के एक पशु अचानक भागकर हाईवे पर जा पहुंचा कि अयोध्या की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, इस टक्कर से पशु कुछ दूर जाकर गिर गया। गनीमत रहा कि कार में चालक के साथ सवार बाल-बाल बच गए। इस घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशिशेखर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.