बिजनौर, अक्टूबर 1 -- धामपुर-नगीना मार्ग पर बीते रविवार कार हादसे में दो युवकों की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती तीसरे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना मृतक के परिवार में कोहराम मचा गया। हादसे में घायल चौथे युवक का अस्पताल में उपचार जारी है। गौरतलब है कि बीते रविवार को तेज रफ्तार आई-10 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रही अर्टिगा कार से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आई-10 सवार स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी गौतम (23) पुत्र स्वर्गीय कमल सैनी, सुमित (24) पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल शुभम सैनी (21) पुत्र शीशराम और वासु (18) पुत्र चंद्र सिंह को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बुधवार की रात उपचार के दौरान शुभम सैनी की मौत हो गई। घटना से मृतक के...