शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- खुटार, संवाददाता। खुटार-पुवायां हाईवे पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसे में कार, बाइक और दूसरी कारों की टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू कराया। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव सपहा निवासी बांकेलाल अपने परिजनों के साथ बारात में शामिल होने सिहुरा खुर्द जा रहे थे। कार अरुण चला रहे थे, जिसमें रामगोपाल, पंकज, राजेंद्र कुमार और अन्य लोग सवार थे। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत इसी दौरान रामपुर कलां के पास सामने से आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई। बाइक सवार सिंधौली क्षेत्र के पुनीत...