शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- खुटार। खुटार-पुवायां हाईवे पर लक्ष्मीपुर मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर कार और बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुवायां थाना क्षेत्र के गंगसरा गांव निवासी श्यामू (30) अपने 11 वर्षीय भतीजे अंश के साथ खुटार स्थित ससुराल जा रहे थे। लक्ष्मीपुर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मारुति वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- बाइक-कार की टक्कर में चाची की मौत, भतीजा घायल प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...