बुलंदशहर, मार्च 13 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर कार होकर पलट गई और खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। परिवार पिलखुवा से खुर्जा जा रहा था। हादसा गांव छपरावत पेट्रोल पंप के पास हुई। कार सवार सभी लोग जनपद हापुड़ के गांव गालंद से बुलंदशहर के खुर्जा जा रहे थे। बताया गया कि परिवार में हाल ही में हुई शादी के बाद वे 'मिलाई' की रस्म के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसआई सौरभ कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें गुलावठी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल राकेश कुमार पुत्र सुखवीर सिंह ने बताया कि गाड़ी के सामने कोई नहीं आया और न ही किसी अन्य वाहन से टक्कर हुई। कार अचानक ही अनियंत्रित हो गई। गाड़ी विशाल चला रहे थे। घायलों में राकेश पुत्र सुखवीर, रिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.