कौशाम्बी, फरवरी 15 -- कोखराज इलाके के कशिया हाईवे पर शनिवार की दोपहर श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जनपद इटावा के बरइपुरा मोहल्ला निवासी कार ड्राइवर संजीव यादव पुत्र राजवीर ने बताया कि वह महाशिवरात्रि पर भक्तों को लेकर संगम स्नान कराने जा रहा था। कशिया हाईवे पर अचानक कार अनियंत्रति होकर बिजली के खंभे से टकराते हुए पलट गई। हादसे में उस पर सवार कार चालक के साथ सीमा सिंह पत्नी राधेश्याम सिंह, आकांक्षा पुत्री लखपत सिंह, गायत्री देवी पत्नी घनश्याम सिंह व अनुपमा सिंह पत्नी अजीत सिंह समेत पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से घायलों को हाईवे के अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.