हाईवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, बाइक जलकर राख
बुलंदशहर, जुलाई 12 -- क्षेत्र के नेशनल हाईवे-509 पर गांव बुढांसी के समीप कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही मैक्स पिकअप से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही समय में पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा। रविवार की दोपहर तुर्कीपुरा निवासी अंकित अपनी मौसी सिम्मो देवी को बाइक से अलीगढ़ लेकर जा रहा था। इसी दौरान बुढांसी गांव के समीप पीछे चल रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.