हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
संभल, जून 1 -- थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर के निकट रविवार को मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद अलीगढ़ के फिरदौस नगर थाना सिविल लाइंस निवासी शारिक हुसैन रविवार सुबह कार से संभल जा रहा था। जैसे ही वह मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर उधरनपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक से कार टकरा गई। इसमें बाइक सवार ढलान सिंह पुत्र वीरेंद्र निवासी नगला चतुर्भानपुर व पुष्पेंद्र (24) पुत्र रामप्रसाद निवासी नूरपुर थाना कैलादेवी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक मौत, एक घायल हादसा होने पर ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.