बागपत, फरवरी 20 -- खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कस्बे के कारोबारी को घेरने वालों की कार तहसील के पास एक होटल में लावारिस में खड़ी मिली। पुलिस ने उसे कब्जे में लेते हुए उसके मालिक का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्बे में प्रदीप धामा पानीपत हैंडलूम वस्त्रों का शोरूम चलाता है। गत 16 फरवरी को वह अपनी कार में डूंडाहैडा के पास सीएनजी पंप पर गैस डलवाने गया था। हाईवे पर वहां से वापस लौटते समय पीछे से तेज गति की एक कार आगे निकलते हुए उसकी कार के सामने रुक गई थी। जिस पर कारोबारी को भी कार रोकने पड़ी थी। कारोबारी की कार रुकते ही उस कार से दो युवक उतरते हुए गाली गलौज करते हुए कारोबारी की तरफ बढ़े थे। कारोबारी ने खतरा भापते हुए लाइसेंस पिस्टल निकाल ली थी। जिसे देख वे वापस अपनी कार में बैठते हुए फरार हो गए थे। शुक्रवार को उनकी यह कार खेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.