हाईवे पर कांवड़ियों के डीजे में लगी आग, मची अफरातफरी
अमरोहा, अगस्त 18 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार देर रात मुरादाबाद के कांवड़ियों के जत्थे के साथ चल रहे डीजे में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। डीजे से धुआं उठता देख कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। हालांकि कांवड़ियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 12 बजे मुरादाबाद की ओर से कांवड़ियों का एक जत्था ब्रजघाट की तरफ गंगाजल लेने के लिए जा रहा था। जत्थे के साथ एक डीजे भी चल रहा था। यह भी पढ़ें- Badaun News: डीजे पर गाना बदलने को लेकर कांवड़ियों से विवाद, ऑपरेटर को पीटा कांवड़िये डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूम रहे थे। इसी दौरान अचानक डीजे के ऊपरी हिस्से से धुआं निकलने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.