हाईवे पर कांवड़िए की बाइक में आग लगने से अफरा तफरी मची
हरिद्वार, अगस्त 9 -- कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को पतंजलि योगपीठ के पास हाईवे पर एक कांवड़िए की मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाइक तेज लपटों के साथ जलने लगी। बाइक पर सवार कांवड़ियों ने समय रहते नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। हाईवे पर बाइक में आग लगने की घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- बाइक डाक कांवड़ियों का हुजूम पहुंच रहे हरकी पैड़ी एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। आग पर काबू पाए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.