बरेली, फरवरी 22 -- फरीदपुर, संवाददाता। हाईवे पर जेड गांव के पास कट बंद करने से नाराज ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रदर्शन किया। उन्होंने कट खुलवाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में 48 शिकायत दर्ज की गईं और चार शिकायतों का निस्तारण हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि फरीदपुर के जेड गांव से होकर करीब 50 गांव के लोगों का रास्ता है। करीब 15 दिन पहले टोल प्लाजा प्रबंधन ने पत्थर रखकर गांव के कट को बंद कर दिया। इसके बाद से लोग रॉन्ग साइड से निकलने को मजबूर हो रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि कट बंद होने से स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण गलत साइड से जा रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने तत्काल कट खोले जाने की मांग की। इस मौके पर बिजनेस सिंह यादव, सुभान शाह, कप्तान सिंह, प्रदीप यादव,केपी सिंह यादव, प्रताप सिंह यादव...