हाईवे पर कंबाइन ने मारी बाइक में टक्कर, दो की मौत
बरेली, अक्टूबर 1 -- मीरगंज, संवाददाता। मीरगंज में हाईवे के सिंधौली चौराहा के पास शाम को कंबाइन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं। कंबाइन और उसके चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना गुरुवार की शाम करीब 6.45 बजे की है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पंकज कुमार सीएचसी पहुंचे। जौनेर निवासी बाबू खां ने मृतकों की पहचान आरिफ पुत्र मुन्ने बेग और दानिश पुत्र अच्छन निवासी जौनेर के रूप में की। मामले की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया दोनों चप्पल कारखाने में काम करके घर जा रहे थे। सिंधौली चौराहा पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने कंबाइन रोक ली थी, लेकिन चालक कंबाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.