कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर देहात। औरैया-कानपुर हाईवे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर गांव के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कंटेनर चालक सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया। डेरापुर थाना क्षेत्र के लडुआपुर गांव का रहने वाला 22 वर्षीय मोहित राठौर पुत्र पप्पू कंटेनर चालक था। वह हरियाणा से दो पहिया वाहन लेकर कोलकाता जा रहा था। शनिवार देर रात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर गांव के पास कानपुर-औरैया हाईवे पर कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कंटेनर चालक के अलावा इटावा से कानपुर जा रहे ग्राम पतरसा थाना पनकी कानपुर नगर के रहने वाले गोविंद पुत्र सुखदेव, संतोष कुमार पुत्र रामकुमार व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.