प्रयागराज, मार्च 18 -- थरवई थाना क्षेत्र के डेरागदाई गांव के सामने बुधवार को हाईवे पार करते समय बुजुर्ग की कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई। डेरागदाई गांव निवासी 80 वर्षीय राम नाथ गौतम दोपहर में पैदल हाईवे क्रास कर रहे थे। तभी सहसों की तरफ से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। राम नाथ गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन एम्बुलेंस से सोरांव सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने एसआरएन अस्पताल भेज दिया, जहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...