अमरोहा, मई 12 -- अमरोहा। यातायात पुलिस द्वारा सोमवार को भी जिले में विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की गई। पटाखों जैसी तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर, मानक के विरुद्ध नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेल्मेट तथा वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर यातायात नियमों का मखौल उड़ाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 470 चालान किए गए। वहीं, गजरौला क्षेत्र में सड़क किनारे नो पार्किंग में खडे वाहनों पर भी कार्रवाई की। स्पीड लेजर गन से हाईवे पर ओवर स्पीड में 135 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जोया पुल के नीचे नो पार्किंग में मार्ग अवरुद्ध कर बिना परमिट के अनधिकृत रूप से सवारी भर रही एक ईको गाड़ी को सीज किया गया। अभियान में शहरों व कस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.