हाईवे पर ऑटो चालक, बाइक सवार में मारपीट, वीडियो वायरल
फिरोजाबाद, मई 19 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में सोमवार रात बाइक और ऑटो की टक्कर के बाद विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया और बाइक सवार युवक, ऑटो चालक में जमकर मारपीट हो गई। राहगीर ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सोमवार रात सुहाग नगर चौराहा के निकट हाईवे की है। हाईवे पर बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई थी। बाइक सवार युवक, महिला और किशोरी ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। यह देखकर ऑटो चालक भी मारपीट करने लगा। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह का कहना है कि बाइक सवार और ऑटो चालक में मारपीट होने की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- हाईवे पर ऑटो चालक, बाइक सवार में मारपीट, वीडियो वायरल पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक मामला शांत हो गया था। दोनों पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.