बरेली, मई 24 -- फतेहगंज पश्चिमी। बरेली के मोहल्ला प्रेमनगर के हर्ष रंजन एमआर हैं। शनिवार को वह फतेहगंज पश्चिमी से बाइक से सीबीगंज जा रहे थे। झुमका तिराहे के पास पीछे से एक बाइक से आए चार युवक उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध पर बाइक एमआर की बाइक के आगे लगाकर रोक लिया। बाइक की चाबी निकाल कर एमआर से हाथापाई करने लगे। राहगीरों के इकट्ठे होने पर आरोपी भाग गए। एमआर ने थाने में पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया तहरीर की जांच चल रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...