हाईवे पर ई रिक्शा पलटने से आठ लोग घायल
पीलीभीत, जून 18 -- पूरनपुर। धान रोपाई कर घर वापस लौट रही सात महिलाओं सहित आठ लोग ई रिक्शा पलटने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव जेठापुर कलां के रहने मजदूर बुधवार को रमपुरा कोन में धान रोपाई करने गए थे। शाम को सात महिलाओं सहित आठ मजदूर धान रोपाई कर ई रिक्शा से घर वापस लौट रहे थे। खुटार हाईवे पर बाइक को बचाने के प्रयास में मजदूरों से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इससे मजदूरों में चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने ई रिक्शा उठाकर दबी महिलाओं को बाहर निकाला। हादसे में छोटेलाल पुत्र लक्ष्मण, चंद्रा देवी पत्नी लालजीत, रामादेवी पत्नी धर्मपाल, अनीता पत्नी राजेश्वर, उषा देवी पत्नी राजेंद्र, लीलामती पत्नी बादशाह, शांति पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.