अमरोहा, जून 15 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर झनकपुरी के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में बुलंदशहर के दो आढ़तियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ। लीची का ट्रक लोड कराने के बाद वे किराए की कार से कालाढूंगी मंडी से लौट रहे थे, तभी उनकी कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बुलंदशहर के स्याना अड्डा हीरापुर निवासी 31 वर्षीय उमेश कुमार पुत्र राजू सिंह व नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नस्ल घाट निवासी 48 वर्षीय फुरकान पुत्र हाजी मोहम्मद युनूस पेशे से फल कारोबारी थे। करीबी दोस्त होने के साथ ही दोनों कारोबारी साझेदार भी थे। बताया जा रहा है शुक्रवार शाम में उमेश कुमार व फुरकान कालाढूंगी मंडी गए थे। वहां लीची का ट्रक लोड कराने के बाद शनिवार तड़के किराए की कार में सवार होकर दोनों बुलंदशहर वापस लौट र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.