बांदा, अगस्त 21 -- बांदा। बारिश के मौसम में खेतों और खुली जगहों पर कीचड़ होने की वजह से आवारा पशुओं ने हाईवे व अन्य सड़कों पर डेरा डाल रखा है। आवारा पशुओं से हादसों की संख्या तेजी से बढ़ी है। आए दिन किसी न किसी हाईवे पर पशुओं से टकाकर बाइक सवारों की मौतें हो रही है और घायल हो रहे हैं। हाईवे से आवारा पशुओं को हटाने के लिए तत्कालीन मंडलायुक्त आरपी सिंह ने प्रयास किए थे। सींगों में रिफलेक्टर लगवाए गए थे और ज्यादा से ज्यादा गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित कराया गया था, लेकिन इस वर्ष बारिश के मौसम में सभी मार्गों पर आवारा गोवंशों का डेरा है। आला अफसर बैठकों में पशुपालन व नगर निकाय, बीडीओ आदि को आवारा पशुओं को हाईवे से हटवाने के निर्देश दो दिए जाते हैं, पर इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने शुक्रवार को शहर के न...