बहराइच, मई 30 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के हाईवे और प्रमुख सड़कों पर आवारा कुत्तों व मवेशियों की बढ़ती संख्या लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है। खासकर थाना खैरीघाट, रामगांव और रिसिया क्षेत्र में ऐसे हादसों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। रात के समय सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से बाइक और चारपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। खैरीघाट निवासी नवल किशोर, रामगांव निवासी महेश गुप्ता, महसी निवासी पप्पू, शहर निवासी अरविन्द सिंह आदि का कहना है कि हाईवे पर घूम रहे मवेशी कई बार तेज रफ्तार वाहनों के सामने आ जाते हैं, जिससे गंभीर हादसे हो रहे हैं। शहर के अस्पताल रोड समेत विभिन्न कस्बों की सड़कों पर आवारा कुत्तों के झुंड भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीं शहर के पानीटंकी चौराहे से विकास भवन के बीच अंडे के ठेले शाम से लग जाते ...