हाईवे पर आम से भरा पिकअप पलटा
गुड़गांव, जुलाई 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। हाईवे पर आम से भरा एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक अचानक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन में लदे सैकड़ों كيلو आम सड़क पर बिखर गए,लेकिन मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों की मदद करने के बजाय सड़क पर बिखरे आमों को लूटना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: पिकअप की टक्कर लगने से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, दो की मौतबेकाबू होकर पलटा पिकअप, बिखर गए आम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आमों से ओवरलोड पिकअप ट्रक दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गुरुग्राम सीमा में हाईवे से गुजरा, अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क पर ही पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.