हाईवे पर आधी रात दंपति का पीछा कर कार में मारी टक्कर
मेरठ, जून 28 -- मवाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे नोएडा से घर लौट रहे दंपति और उनके परिजन के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई। पीड़ितों का आरोप है कि वैगनआर कार सवार युवकों ने करीब 15 किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा किया, रास्ते में ओवरटेक कर टक्कर मार दी और महिला के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ का प्रयास किया। मामले में मवाना पुलिस को तहरीर दी गई है। क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लावण्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला कार में टक्कर लगने का प्रतीत हो रहा है। नोएडा से अपने गांव लौट रहे थाना फलावदा क्षेत्र निवासी दंपति और उनके भाई ने आरोप लगाया कि शनिवार देर रात इंचौली थाना क्षेत्र में पहुंचते ही वैगनआर कार सवार कुछ युवकों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी शराब के नशे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.