कुशीनगर, अप्रैल 24 -- कुशीनगर। गोरखपुर प्राइवेट बस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्राइवेट बसों से हाईवे पर हो रहे अवैध वसूली के खिलाफ डीएम, मंडलायुक्त गोरखपुर व सीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। बस संचालक विनोद कुमार, संजय कुमार आदि ने सीएम को भेजे गए पत्र में बताया है कि बस संचालक जीविकोपार्जन के लिए मिनी बस का प्राइवेट तौर पर संचालन कराते हैं। हाटा नगरपालिका क्षेत्र के बाहर नपा के ठेकेदारों द्वारा हाईवे पर जबरिया स्टैंड की वसूली की जाती है। जबकि कोई स्टैंड नहीं है। फिर भी शासन द्वारा निर्धारित 100 रुपये की जगह 200 रुपये की जबरन वसूली की जाती है। उसका भी नगरपालिका का रसीद न देकर ठेकेदार द्वारा अपने द्वारा छपवाई गयी रसीद दी जाती है। संचालकों ने इस मनमाने वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.