मेरठ, फरवरी 18 -- दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर मंगलवार को दौराला में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए घायलों को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाईवे पर दौराला सीएचसी के पास सर्विसरोड पार कर दौराला के समौली रोड निवासी सचिन अपने घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसको मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मटौर कट के पास लोईया गांव निवासी हरिकांत को हाईवे पार करने के दौरान कार सवार ने टक्कर मार दी। इसमें हरिकांत घायल हो गया, जबकि चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि...