हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हादसे, कार-ट्रक भिड़े
मथुरा, मई 20 -- थाना अंतर्गत हाइवे पर दो अलग-अलग स्थान पर बुधवार शाम कार एवं ट्रक में भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि दोनों ही दुर्घटनाओं में चालक एवं सवारी सुरक्षित बच गए। बुधवार शाम आगरा से लौट रहे कार सवार पुष्पेंद्र शर्मा निवासी चकलेश्वर महादेव गोवर्धन आ रहे थे, तभी हाइवे पर गांव पौरी शहजादपुर के समीप कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गयी। इसके चलते कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवार पुष्पेंद्र शर्मा बाल-बाल बच गए, वहीं दूसरा हादसा भीम नगर के समीप ओवरटेक करते समय कुलदीप निवासी औरैया की कार भी ट्रक के सामने आने से फंस गयी। इसके चलते कार काफी दूर तक घिसटने से क्षतिग्रस्त हो गयी। लोगों की सूचना पर ट्रक के रुकने पर कार को निकलवाया गया। इस दौरान कार सवार कुलदीप के साथ दो महिला आदि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.